हरियाणा के करनाल जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक रोहन पर ड्यूटी जाते समय हमला किया था। हमले में गंडासी और लाठियों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाठियां, एक गंडासी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह घटना 25 जून को मंगलपुर चौक के पास हुई थी। शिकायत के बाद थाना सेक्टर-32/33 में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच सीआईए-1 टीम को सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की मदद से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Source: Source