करनाल जिले के घरौंडा में एक रिटायर्ड हेड मास्टर की जेब से 45 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग भारतीय स्टेट बैंक से पेंशन की रकम निकलवाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में वे मंडी मनीराम स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए रुके। दवाई लेने के बाद जब उन्होंने भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डाला तो उसमें रखी पूरी रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए, जिनमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। गांव कैमला निवासी रणबीर सिंह रिटायर्ड हेड मास्टर हैं। वे वीरवार को घरौंडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अपनी पेंशन निकलवाने पहुंचे थे। बैंक से उन्होंने 45 हजार रुपये निकलवाए और घर की तरफ चल पड़े। दिवाली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने पेंशन की रकम निकलवाई थी। घर लौटते समय उन्हें मंडी मनीराम स्थित सत मेडिकल स्टोर से एक दवाई लेनी थी, इसलिए वे मेडिकल स्टोर पर रुक गए। रणबीर सिंह ने मेडिकल स्टोर से दवाई ली और जब वे दवाई के पैसे देने लगे और जेब में हाथ डाला तो उसमें रखे 45 हजार रुपये नहीं मिले। अचानक पूरी रकम गायब होने से वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मेडिकल स्टोर संचालक से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाने के लिए कहा। फुटेज में दो युवक उनके पीछे खड़े दिखाई दिए और रणबीर सिंह ने दोनों युवकों पर जेब काटने का शक जताया है। इसके बाद रणबीर सिंह सीसीटीवी फुटेज लेकर घरौंडा थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच की जिम्मेदारी एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है। पुलिस मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान की जा सके। Source: Source Post navigation जींद में 15 हजार रिश्वत लेते SDC गिरफ्तार: विजिलेंस की रेड, ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में मांगे थे पैसे पलवल में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट: 8 घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़; 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज