दीपावली पर महम में पटाखों की बिक्री राजकीय महाविद्यालय के मैदान में होगी। प्रशासन ने बाजार में पटाखों की दुकानें लगाने पर रोक लगाई है। एसडीएम विपिन कुमार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने यह फैसला बाजार में भीड़ और जाम से निपटने के लिए लिया है। दीपावली पर पटाखे खरीदने बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं और मुख्य रास्तों तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर दुकानें लगने से यातायात पर असर पड़ सकता है। एसडीएम ने बताया कि बिक्री के लिए एक जगह तय करने का मकसद बाजार में भीड़ कम करना और लोगों को खरीदारी के लिए सुरक्षित जगह देना है, जिससे बाजार में वाहनों और पैदल चलने वालों की आवाजाही बनी रहेगी। विपिन कुमार ने लोगों से दीपावली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और पटाखे खरीदने के लिए तय मैदान पर जाने की अपील की। उन्होंने पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा।

Source: Source