कैथल में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालकर भय और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गांव क्योड़क के बस स्टैंड के पास एक युवक ने हथियारों के साथ फोटो-वीडियो बनाकर सोशल इंस्टाग्राम और अन्य सोशल माध्यमों पर अपलोड कर दी। इस संबंध में जिला पुलिस कैथल के सुरक्षा एजेंट ईएएसआई सतपाल सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सतपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि क्योड़क के रहने वाले आरोपी युवक सागर की इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है, जिस पर वह हथियारों के साथ पोस्ट डालता है और 12 नवंबर को भी उसने अपनी आईडी पर सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच देसी पिस्तौल के साथ फोटो-वीडियो अपलोड की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की इस हरकत से आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा होता है और ऐसी पोस्ट के माध्यम से युवाओं को अपराध की तरफ प्रेरित करने, गैंगवार को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया गया। क्योड़क चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation भुवनेश्वर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लेकर भागा आरोपी: CCTV से खुला राज, सूरत से गिरफ्तार कोलकाता के पूर्व DCP पर ED का बड़ा एक्शन: जमीन कब्जाने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2.78 करोड़ की संपत्ति जब्त