जालंधर में फिल्लौर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक आयशर कैंटर और विज्ञापन होर्डिंग लदी स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर का ड्राइवर सुखपाल सिंह अपनी ही गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद आयशर कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुखपाल सिंह केबिन में ही फंस गए, जहां उनका पैर कटकर बुरी तरह टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही SSF इंचार्ज जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला तथा ट्राइएज टीम ने प्राथमिक उपचार देकर उसे नेशनल हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था, जिसके बाद NHAI की टीम ने हाइड्रा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया।

Source: Source