बिहार के दरभंगा में एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से पीजी छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटना स्थल से छात्रा के कान में हेडफोन और सामने मोबाइल भी मिला है। इन परिस्थितियों के कारण मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हॉस्टल में हुई इस घटना से छात्राओं और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। Source: Source Post navigation हिसाब करने निकला शराब ठेके का सेल्समैन लापता, पत्नी ने ठेकेदार पर जताया शक मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की हत्या