पंजाब के गुरदासपुर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग में सामने आई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विजय मसीह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय केवल झगड़ा देखने के लिए मौके पर गया था। इसी दौरान उसके सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि जाट और ईसाई समुदाय के युवकों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। बताया गया कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने समझौते के जरिए शांत कराया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावर हथियारों के साथ गांव पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही गई है। डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। Source: Source Post navigation छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ₹1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार पूर्वी दिल्ली में कार चला रहे व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी