ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक पर रोज लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए 92 करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन का अंडरपास खोल दिया गया है। करीब 700 मीटर लंबे इस अंडरपास का 5 से 7 नवंबर तक ट्रायल होगा। इससे ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अंडरपास खुलने से चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा। यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। ट्रायल के दौरान अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेंगे।

Source: Source