रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में दो किराना दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। दोनों दुकानें घरघोड़ा थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। चोरों ने संतोष किराना दुकान की फॉल्स सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान से करीब 4 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है। गोकुलचंद मामाराज किराना दुकान से भी 1 लाख रुपये से अधिक नकद चोरी हुआ है। दोनों दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक दुकान का CCTV भी चोरों द्वारा तोड़े जाने की बात सामने आई है। दुकान संचालक के अनुसार, अभी तक मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी है। इससे पहले भी घरघोड़ा में तीन दुकानों से करीब 44 हजार रुपये की चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। Source: Source Post navigation नूरमहल में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 33 नशीली गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल में 76 वर्षीय की मौत