चंबा जिले में एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने चनवास-तीसा मार्ग पर 819 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे एसटीएफ की टीम चनवास से तीसा होते हुए चंबा की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान सड़क पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता मिला। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली, जिससे 819 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने चरस जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव बाड़ा, डाकघर जुंगरा, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। एसटीएफ पुलिस थाना कांगड़ा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी को चरस कहां से मिली और वह इसे कहां ले जा रहा था। नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ कांगड़ा का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation चेन्नई में रैपिडो डिलीवरी एजेंट ने रास्ते में पार्सल खोला, सैमसंग और गूगल पिक्सल फोन चुराकर मिठाई रख दी रायपुर में 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी कैदी 18 साल से फरार, जेल अधीक्षक के पत्र पर FIR दर्ज