छत्तीसगढ़ में चार नगर निगमों समेत 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची अपडेट कर रहा है। कई निकायों में प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नामों और जेंडर में ढेरों गलतियां सामने आ रही हैं। इन गलतियों को सुधरवाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आयोग के अनुसार दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर थी, लेकिन कई लोग अब तक आपत्तियां नहीं लगा पाए। शिकायतों के बाद आयोग ने दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख बढ़ाकर 3 नवंबर और निराकरण की तारीख 6 नवंबर कर दी है। प्रदेश में बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम, पांच नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में दिसंबर में चुनाव होने हैं। रायपुर के बिरगांव निगम क्षेत्र के मतदाताओं के नाम और जेंडर को लेकर बड़ी शिकायतें आयोग तक पहुंची हैं। सूची में कांग्रेस महापौर नंदलाल देवांगन का जेंडर महिला दर्ज है, जबकि पूर्व महापौर अंबिका यदु को पुरुष बताया गया है। बिरगांव मेयर इन काउंसिल के सदस्य इकराम अहमद को भी महिला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता भागीरथी और भाजपा मंडल बीरगांव के अध्यक्ष का नाम भी महिला के रूप में दर्ज है। आवेदन वार्ड में नियुक्त बीएलओ, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान से न छूटे और सूची में कोई त्रुटि न रहे। Source: Source Post navigation आप नेता अंगद दीप सोहल ने कांग्रेसी नेताओं पर थानों में हंगामा करने का आरोप लगाया छत्तीसगढ़ सट्टा घोटाला: 6 हजार करोड़ के मामले में आ सकते हैं नए नाम, सौरभ चंद्राकर पर CM साय का बयान