छत्तीसगढ़ के कांकेर में गांजा तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर रात केशकाल से कांकेर की ओर आ रहे तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। तस्करों ने टीआई पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कचरे के ढेर में गांजे की बोरियां फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा लावारिस हालत में बरामद किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। Source: Source Post navigation दतिया में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: बस स्टैंड और अस्पताल रोड पर दबिश, देशी-विदेशी मदिरा जब्त उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: इनोवा कार खाई में गिरकर नदी में समाई, 4 लोगों की मौत