मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आई है। कुंडम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक कॉलेज छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमला शराब दुकान के पास किया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Source: Source