यूपी के उन्नाव जिले के अजगैन इलाके में एक महिला अपने बीमार पति को छोड़कर अपने दामाद के साथ फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला घर की कोठरी में जमीन के नीचे दबे करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के पुश्तैनी गहने भी अपने साथ ले गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। महिला के बेटे ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बेटे का आरोप है कि उसकी मां दामाद के बहकावे में आकर यह कदम उठाया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द महिला और दामाद का पता लगाकर गहने बरामद करने की गुजारिश की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की पुष्टि के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। Source: Source Post navigation छत्तीसगढ़ में 660 करोड़ के घोटाले में IAS अफसर बेदाग क्यों? अस्पतालों में जांच ठप, मशीनें कबाड़ जबलपुर में पुरानी रंजिश में कॉलेज छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या: शराब दुकान के पास हुआ हमला, पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किए