जालंधर में एक जोड़ा इंटर रिलीजन शादी करने के बाद परेशानी में है। युवक ने बताया कि वह ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ और 3 महीना पहले मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की। उनके पारिवार वाले नाराज हो गए और उन्हें घर से निकाल दिया। युवक ने दावा किया कि उसने पुलिस को 112 पर कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं की गई। जोड़े को सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकना पड़ रहा है। युवक का आरोप है कि पुलिस प्रशासन भी उसे प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित जोड़े ने वीडियो में दावा किया कि उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में उनकी मदद करे और सुरक्षा प्रदान करे। जालंधर के डिवीजन नंबर 1 के चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी इस मामले को वेरिफाई किया जा रहा है। Source: Source Post navigation सिंगर खान साब पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप कपूरथला जेल में बवाल: कैदी आगजनी और फायरिंग का आरोप