जींद के जुलाना में चोर एक मकान से लाखों रुपये के गहने और 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। आरोपी ताला तोड़कर अंदर घुसे और मकान के बाहर गली में मोटरसाइकिल तथा छत पर हैलमेट छोड़कर फरार हो गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पत्नी अपने मायके और पति रेलवे की परीक्षा देने के लिए पंजाब गए हुए थे। सूचना के बाद जुलाना सदर थाना पुलिस ने अंशु की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जुलाना के वार्ड 2 निवासी अंशु ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह 30 अक्टूबर को अपने मायके जींद चली गई थी। 3 नवंबर की सुबह उसके पति प्रवीण मकान को ताला लगाकर रेलवे की परीक्षा देने के लिए भटिंडा पंजाब चले गए थे। 4 नवंबर की सुबह जब जेठ विनोद ने देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने फोन कर इसकी सूचना दी। वापस आने के बाद देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। अलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर सोने का मंगलसूत्र, गले का सैट, दो जोड़ी कानों की बाली, दो अंगूठी, नाथ और टीका तथा चांदी की तागड़ी, पायजेब, कडुल्ली, 2 चेन, 6 अंगूठी चुटकी समेत 60 तोले के आभूषण गायब मिले। चोर घर पर रखी 20 हजार रुपये की नकदी भी चुराकर ले गए। शिकायत में बताया गया कि छत पर हैलमेट पड़ा मिला और घर के बाहर एक संदिग्ध बाइक खड़ी मिली। अंशु ने अपनी शिकायत में अंदेशा जताया कि आरोपी बाइक पर आए थे तथा चोरी के समय किसी के आने पर छत से होते हुए फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद जुलाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रविंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation पत्नी से विवाद में SP की कुर्सी गई: IPS भानु प्रताप सिंह की कहानी, बेरोजगारी से लेकर पुलिस मुख्यालय तक का सफर रायपुर में CAF आरक्षक का पे-स्लिप में फर्जीवाड़ा: मां के खाते में ट्रांसफर किए 1.18 करोड़ रुपये, FIR दर्ज