राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर कारोबारी पर चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। होटल में बैठक के दौरान मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। Source: Source Post navigation पटना के फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े: अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड