मोहाली के जीरकपुर में चलती कार पर बिजली के दो खंभे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चार लोग सुरक्षित बच गए। कार में पति-पत्नी के साथ उनके दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। घटना जीरकपुर-पटियाला रोड पर हाई ग्राउंड रोड में गोपाल स्वीट्स के सामने हुई। कार चालक रवि कुमार के अनुसार सड़क पर बिजली की तारें ढीली लटक रही थीं। इसी दौरान गुजर रहे एक ट्रक में तार फंस गई और खिंचने लगी। तारों में जोर पड़ने से बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर चलती कार पर गिर गया। इसके बाद दूसरा खंभा भी कार के ऊपर आ गिरा। खंभे गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे। लोगों ने परिवार को कार से सुरक्षित निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सड़क सुरक्षा फोर्स, पुलिस और पावरकॉम की टीमें मौके पर पहुंचीं। खंभे और तार सड़क पर गिरने से हाई ग्राउंड रोड पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभों की मजबूती और उन्हें जमीन में लगाने के तरीके पर सवाल उठाए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तार किस वाहन में फंसी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। Source: Source Post navigation भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, जन्मदिन से पहले छाया मातम राजिम में सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा गरीबनाथ का सहस्त्रधारा जलाभिषेक, उमड़े हजारों शिवभक्त