राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की. इन बैठकों में व्यापार, टैरिफ और ईरान के परमाणु मुद्दे पर चर्चा हुई. वहीं, ट्रंप ने क्यूबा पर नए कड़े प्रतिबंध भी लगाए, जिन्हें मार्को रुबियो ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया.