जांजगीर जिले के ग्राम तरौद में पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई की है।
अकलतरा थाना पुलिस ने दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 29 हजार रुपए नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस को गांव में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।
सूचना की पुष्टि के बाद 18 जुलाई की देर शाम टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में जांजगीर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही है।
अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने पर ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source