महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास घेराबंदी की थी। आरोपी पीठ पर बैग लादकर पैदल गांजे की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अमरावती का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए पैदल ही मादक पदार्थ ले जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच भी की जा रही है। Source: Source Post navigation बकरी को बचाने के प्रयास में पुलिया से टकराई बाइक, एक परिवार के तीन लोग घायल तरौद में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 29 हजार रुपए और ताश जब्त किए