बलौदाबाजार जिले के सेल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम सुकदा के पास मुख्य मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसा बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने के कारण हुआ। बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचाया। घायलों की पहचान रामनारायण वर्मा, रेवती बाई वर्मा और उनकी 14 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। तीनों ग्राम जंगलोर, थाना पलारी के निवासी बताए गए हैं। बाइक चालक रामनारायण वर्मा को सिर, कमर, पीठ, पैर और घुटने में गंभीर चोटें आईं। उनके कंधे और कलाई में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। पत्नी और बेटी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। Source: Source Post navigation चंडीगढ़ में रिटायर्ड IPS की कोठी में युवती की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया एनएच-53 पर पैदल गांजा ले जा रहा अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख का माल जब्त