प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद आज तक से खास बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी है. अब सुरक्षा के लिहाज से सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही शामिल होंगी. मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन बिना वाहन के काम करने का संकल्प भी लिया है. इसके साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों को सीमित वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी गई है. उन्होंने इसे देश की नहीं बल्कि वैश्किव समस्या बताया और लोगों से भी ईंधन बचाने की अपील की.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]