छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। जब उसे दो लोगों ने गाली देने से मना किया, तो उसने ब्लेड से उनके गले पर वार कर दिया और बीच-बचाव में आए एक युवक पर भी उसने हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा स्थित बांकेबिहारी कंपनी के लेबर कॉलोनी में रहने वाला सोमा सिंकू 36 साल शनिवार को अपने साथी बुधराम मुंडा के साथ तुमीडीह दुकान से सामान लेकर वापस अपने लेबर कॉलोनी घर में जा रहा था। तभी रात में तुमीडीह इंदिरा भवन के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। उस व्यक्ति ने सोमा सिंकू व उसके साथी को देखकर उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने उसे गाली देने से मना किया तो शराबी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से ब्लेड निकालकर दोनों के गले के पास वार कर दिया। हमले में दोनों के गले में चोट लगी और खून निकलने लगा। जिसके बाद दोनों जान बचाकर इंदिरा भवन की ओर भागे और वहां अपने तीसरे साथी बुधन सिंह को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान शराबी व्यक्ति उनके पीछे वहां भी पहुंच गया और बीच-बचाव कर रहे बुधन सिंह के गले के पास भी ब्लेड से उसने हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना डायल 112 को देते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम माौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर घायलो को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुभाष पन्ना 48 वर्ष, साल निवासी लाटा-बलंगी रोड थाना दर्री, जिला कोरबा बताया। कुछ लोगों के विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मां का रायगढ़ में उपचार चल रहा था और उनकी मृत्यु होने के बाद वह क्रियाकर्म के लिए कोरबा से अपने गृह ग्राम जा रहा था। तुमीडीह में पूर्व परिचित होने के कारण वह पुराने दोस्तों से मिलने के लिए रुका था। इस दौरान उसने शराब पी रखी थी और कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों पर कार्रवाई जारी SSP शशि मोहन सिंह का ने बताया कि पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों व हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा जारी है। आरोपी ने ब्लेड से तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। Source: Source Post navigation महामाया मंदिर परिसर में भाजपा से जुड़े दो पक्ष भिड़े, महिला ने युवक को चप्पल से पीटा; दोनों पर काउंटर केस ननखड़ी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान के 41 कायल स्लिपर जब्त; जंगल में सर्च अभियान तेज