नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय दो सीनियर कैडर्स ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। नक्सली दंपती पसुनूरी नरहरी और मेदारा दनम्मा ने 26 मई को तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद के सामने सरेंडर किया। नरहरी सेंट्रल कमेटी मेंबर और बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव था, जबकि उसकी पत्नी मेदारा दनम्मा स्टेट कमेटी मेंबर थी। दोनों नक्सली लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे और हथियार निर्माण में माहिर थे। नरहरी 1982 से संगठन में सक्रिय था और हथियार, मोर्टार, रॉकेट बनाने में विशेषज्ञता हासिल थी। मेदारा दनम्मा भी संगठन की बड़ी सदस्य थी। दोनों ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। उनके सरेंडर से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। Source: Source Post navigation मृत डॉक्टर के नाम पर फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर रायगढ़ में गांजा और नशीली इंजेक्शन के साथ 5 गिरफ्तार