हरियाणा के नारनौल में CIA महेंद्रगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नांगल चौधरी रोड पर सुराणा फ्लाईओवर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 56.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नालपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। DSP मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 27 नवंबर को CIA महेंद्रगढ़ की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब से नशीला पदार्थ लेकर नांगल चौधरी रोड स्थित सुराणा फ्लाईओवर के पास पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार की और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच शुरू की। राजस्थान नंबर की बस से उतरते ही आरोपी को पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Source: Source Post navigation करनाल: छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में पिता पर चढ़ाई कार, गंभीर रूप से घायल; तरावड़ी में मामला दर्ज पांढुर्णा: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला मासूम का शव, दम घुटने से मौत का खुलासा; पुलिस जांच में जुटी