कनाडा से अमेरिका के लिए ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के लिए यूएस बॉर्डर पर सख्ती की गई है। कनाडा में बढ़ रहे हादसों, रेप, छेड़छाड़ के मामलों के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की मोबाइल फोन की चेकिंग हो रही है। मोबाइल में अगर पोर्नोग्राफी, बच्चों के नंगे फोटो, संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप, हथियार की फोटो मिलती है तो लाइसेंस और वीजा तुरंत रद्द होगा। कनाडा में ट्रक चला रहे और अमेरिका बॉर्डर पार से सामान लाने और लेकर जाने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरनजीत सिंह उप्पल ने बताया कि कनाडा-यूएस बॉर्डर पर एंटर करने वाले ट्रक ड्रावरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की चेकिंग हो रही है। गलत वीडियो मिलने पर 4 पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाबी ड्राइवर बॉर्डर पर एंट्री करें को सुनिश्चित करें आपके फोन में हथियार की फोटो न हो, कोई भी पोर्नोग्राफी फोटो या वीडियो न हो, कोई वॉट्सएप ग्रुप ऐसा न बना हो जिसमें संदिग्ध चैट हुई हो। उन्हों कहा कि खास ध्यान यह रखना है कि कई बार हमारे इंडिया में किसी के बच्चा हुआ होता है, तो ऐसे में परिवार छोटे बच्चों की बिना कपड़ों की फोटो भेज देते हैं, ऐसे फोटो भी नहीं होने चाहिए। वहीं यूएस और कनाडा की सीमा सुरक्षा पुलिस ने 2025 का डेटा जारी करते हुए बताया कि साल भर में 55 हजार ड्राइवरों के मोबाइल चैक किए हैं। पंजाबी ड्राइवर तरनजीत सिंह ने वीडियो में बताई अहम बातें फोन में क्या चीजें होने पर कार्रवाई होती है? क्या चेकिंग से मना किया जा सकता है? यदि कोई ड्राइवर अपने फोन का पासवर्ड देने या उसे चेक कराने से मना करता है तो अधिकारियों के पास उसे उसी वक्त अमेरिका में एंट्री देने से मना करने का अधिकार है। अधिकारी उस फोन या लैपटॉप को अपने पास जब्त कर सकते हैं और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रख सकते हैं। पीआर होल्डर्स या वर्क परमिट वाले ड्राइवरों का वीजा तुरंत रद्द किया जा सकता है और उन पर 5 साल से लेकर लाइफटाइम बैन लगाया जा सकता है। क्या यह चेकिंग सभी की होती है? अमेरिकी डेटा के अनुसार, बॉर्डर पार करने वाले कुल यात्रियों में से बहुत ही कम प्रतिशत लोगों के फोन चेक किए जाते हैं। अधिकारियों के पास एडवांस डेटा सिस्टम जैसे लाइसेंस प्लेट रीडर्स और रूट ट्रैकर होते हैं। वे संदेह के आधार पर या रैंडमली ट्रकों को साइड में रोकते हैं। इसलिए अगर 10 ट्रक निकल गए हैं, तो जरूरी नहीं कि 11वें को नहीं रोका जाएगा। कानूनी विशेषज्ञों ने बहस न करने की दी सलाह इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि बॉर्डर पर किसी भी विदेशी नागरिक के पास वकील बुलाने का अधिकार नहीं होता। अधिकारियों के सामने बहस करने या झूठ बोलने से मामला और बिगड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ड्राइवर्स को अपने फोन से संवेदनशील, गैर-जरूरी चैट्स, संदिग्ध ग्रुप्स या आपत्तिजनक मीडिया फाइल्स को हटाकर ही बॉर्डर पर जाना चाहिए और पुलिस कर्मियों से बहस से बचना चाहिए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कनाडा में कारोबारी से फिरौती के लिए दोस्त किडनैप किया कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक फेमस कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी किडनैप किए युवक को बंधक बनाकर कारोबारी के घर के बाहर ले गए और उसे फोन कर बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। : Source Post navigation पंजाबी ड्राइवरों के फोन में पोर्नोग्राफी मिली तो वीजा रद्द:कनाडा-US बॉर्डर पर सख्ती, 4 के कैंसिल, अपने बच्चों के नग्न फोटो भी बैन पंजाबी ड्राइवरों के फोन में पोर्नोग्राफी मिली तो वीजा रद्द:कनाडा-US बॉर्डर पर सख्ती, 4 के कैंसिल, अपने बच्चों के नग्न फोटो भी बैन