पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन सत्ता का सफल फॉर्मूला रहा। गठबंधन ने 1997, 2007 और 2012 में तीन बार सरकार बनाई। लोकसभा चुनाव में भी 13 में से 11 सीटें तक जीतीं। 2020 में कृषि कानूनों के विरोध के बाद 24 साल पुराना गठबंधन टूट गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 3 और भाजपा को 2 सीटें ही मिलीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल को 1 सीट मिली, जबकि भाजपा का खाता नहीं खुला। अब 2027 के चुनाव से पहले दोनों दल फिर साथ आ रहे हैं, जिसका मकसद चौथी बार गठबंधन सरकार बनाना है। Source: Source Post navigation पंजाब: 6 साल बाद फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP, आज दोपहर 1 बजे होगा गठबंधन का ऐलान सिरसा के प्रिंस बिश्नोई बने भाजपा प्रदेश मंत्री, डबवाली में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी