भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में सिरसा जिले के मौजगढ़ निवासी प्रिंस विश्नोई को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। वह हलका डबवाली के रहने वाले हैं। जिला मीडिया प्रभारी पंकज धींगड़ा ने बताया कि नियुक्ति भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और वेद फुला, जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा तथा जिला प्रभारी रविंद्र बालियान के मार्गदर्शन में हुई। शीर्ष नेतृत्व ने भी इस पर सहमति दी। प्रिंस विश्नोई की नियुक्ति के बाद डबवाली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। Source: Source Post navigation पंजाब: अकाली-भाजपा गठबंधन की कहानी, 3 बार बनी सरकार; टूटते ही 5 सीटों पर सिमटे दोनों दल मध्य प्रदेश: उमंग सिंघार के ‘सिंधिया रावण’ बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, कहा- अब सिर्फ 2-3 सिर बचे