अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री ने थाना प्रभारी (TI) को कॉल कर कहा कि करीब 50 व्यापारियों ने उन्हें बंधक बना लिया है। उन्होंने तुरंत पुलिस भेजकर उन्हें छुड़ाने की मांग की। यह घटना अंबिकापुर की बताई जा रही है। मामले की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Source