बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की। जिले में अब तक 2,775 किसानों से 8,479 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। कलेक्टर ने राइस मिलर्स, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राइस मिलों में बिजली मीटर की खपत और धान के स्टॉक का मौके पर सत्यापन कराने को कहा। बड़े किसानों को ज्यादा टोकन जारी करने और मंडियों में खरीदी व उठाव पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। अवैध रूप से धान खपाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Source: Source