जालंधर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम पंजाब स्टेट ओपन एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 26 जून तक टेबल टेनिस हॉल जालंधर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मेजबानी जालंधर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन कर रहा है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय ओपन श्रेणी के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग मुकाबलों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेकर रैंकिंग अंकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अतुल नंदा हैं। एसोसिएशन के एडवाइजर पंकज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुमित बाहरी हैं। आयोजन समिति के रूप में जालंधर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सनत गुप्ता, महासचिव चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष कार्तिक डोगरा और डिस्ट्रिक्ट कोच मनीष भारद्वाज जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Source: Source Post navigation हॉकी समर कैंप : कुक्कड़ पिंड में गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब ने 50 बच्चों को दी स्किल सुधारने की ट्रेनिंग डायना रुसिनी-माइक व्राबेल रिश्ते की अफवाहों पर फिर छिड़ी बहस, दावों पर खेल जगत बंटा