पलवल जिले के दीघौट गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो किशोर भी शामिल हैं। सदर थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि दीघौट गांव निवासी थान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 23 मई की शाम उनके बच्चों का पड़ोसियों के बच्चों से खेलते समय विवाद हो गया था। देर शाम जब उनके पिता नृतपाल रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बच्चों के विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब थान सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन्हें भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पिता नृतपाल को मृत घोषित कर दिया। मंदिर में रची थी साजिश, कई पर केस आरोप है कि इस वारदात की साजिश आरोपियों ने गांव के एक मंदिर में गुप्त बैठक बुलाकर रची थी। थान सिंह की शिकायत पर धर्मपाल, रुपचंद, करनचंद, दीपक, सचिन, अमित, कृष्ण, राजेश, लोकेश, सन्नी, शिव, निरंजन, दुलीचंद उर्फ दुल्ली, सीमा, लच्छो, मनीषा और मीना सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार इस मामले में सदर थाना और सीआईए पलवल की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी धर्मपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दो किशोर आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बच्चों के आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा पुलिस ने दोनों किशोर आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी धर्मपाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। Source: Source Post navigation सोहना में भूमाफियाओं का अवैध कब्जा इंदौर पुलिस की लापरवाही, 7 महीने बाद मिला लापता पति