पलवल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल और बहीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के सिंगार गांव निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58.54 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सड़क पर स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंधोप-सिंगार रोड पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ और आरोपी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ बहीन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

Source: Source