हरियाणा के पानीपत में 78 वर्षीय बुजुर्ग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-29 निवासी महावीर प्रसाद गोयल गुरुवार सुबह घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वह असंध नहर पर पूजा करने जा रहे हैं। सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने फोन कर नहर पर पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग नहर किनारे भी पहुंचे, जहां बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल फोन भी संपर्क में नहीं आ रहा है। परिजनों ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बुजुर्ग की तलाश के लिए जांच और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। Source: Source Post navigation भिलाई ट्रिपल मर्डर केस में फांसी की सजा बदली, रवि शर्मा को बिना छूट के उम्रकैद जालंधर स्कूल में खालिस्तानी झंडा फहराने का मामला, SFJ ने ली जिम्मेदारी; पुलिस ने शुरू की जांच