रोहतक के ग्रामीणों ने पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ रोष प्रकट किया और डीसी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मार्केट रेट अनुसार मुआवजा देने की मांग की। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि किसानों के खेतों से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइनों से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा की गई संशोधन किसानों के खिलाफ है। संजीव आर्य ने कहा कि जमीन का मूल्य लॉटरी सिस्टम से नहीं तय होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को न्याय नहीं मिला तो वे जल्द ही प्रदेशस्तरीय आंदोलन की शुरुआत करेंगे। किसान सड़कों से लेकर असहयोग आंदोलन करेंगे और हर मोर्चे पर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।

Source: Source