उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहगंज इलाके के गढ़ीकलां मोहल्ले में एक कमरे से तीनों के खून से लथपथ शव बरामद किए गए। मृतकों में एक मूक-बधिर दंपति भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दंपति कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच टीम संभावित आरोपियों और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल पुलिस ने अवैध हथियारों के दो सप्लायर दबोचे, यूपी से हरियाणा में देसी हथियार पहुंचाने का खुलासा हांसी में सिंचाई विभाग की टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम से की थी मारपीट