भारत सरकार जनगणना-2027 को डिजिटल तरीके से कराने जा रही है। इसके लिए नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। फरीदकोट में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक लोग घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार डिजिटल तकनीक अपनाई जा रही है। इसके लिए विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/ तैयार किया गया है। जानकारी जमा करने के बाद नागरिकों को विशेष स्व-गणना आईडी मिलेगी। यह आईडी जनगणना कर्मचारियों को दिखानी होगी। स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं है। 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कर्मचारी घर-घर जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

Source: Source