पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक होटल के कमरे से महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने गांव के एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation पलवल में युवक पर जानलेवा हमला, 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज तरनतारन अनाज मंडी में विवाद के बाद फायरिंग, दो युवक घायल; आरोपियों की तलाश जारी