पंजाब के तरनतारन की नई अनाज मंडी में मामूली विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विवाद मुरादपुरा मोहल्ले में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के दौरान शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन युवक आमने-सामने आ गए। इसके बाद मामला बढ़ते हुए नई अनाज मंडी तक पहुंच गया। झड़प के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि और जशन नामक दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। Source: Source Post navigation फरीदकोट होटल के कमरे में महिला का शव मिला, पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई अबोहर कॉलेज रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, फॉर्च्यूनर सवार दो युवक बाल-बाल बचे; पुलिस ने शुरू की जांच