गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के वार्ड नंबर-4 स्थित चांद नगर निवासी पूर्व सूबेदार बुधराम का निधन हो गया। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की गुरुग्राम और झज्जर टीम के सदस्यों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। संगठन के सदस्यों ने सूबेदार बुधराम को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाया और पुष्पचक्र अर्पित किया तथा उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आईवीओ की ओर से राष्ट्रीय सलाहकार वेटरन त्रिलोक चंद सैनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव, भूप सिंह, राय सिंह, अजीत सिंह, राजेश सैनी, अशोक कुमार, राधेश्याम रोहिल्ला, वेदपाल, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह और हंसराज यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है और संगठन पूर्व सैनिकों के जीवनकाल से लेकर उनके अंतिम सफर तक उनकी गरिमा और सम्मान के लिए तत्पर रहता है।

Source: Source