राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र की राजपुर बड़ा पंचायत में शनिवार को उप-सरपंच पद के चुनाव के दौरान अचानक ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया, जिसमें डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के भड़कने की वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source: Source