छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सरेंडर कर चुके पूर्व नक्सलियों के जीवन में एक नई सुबह लाने की कोशिश की जा रही है। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में एक अनोखा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है। यहां पूर्व माओवादियों की नसबंदी (वेसक्टॉमी) को रिवर्स करने के लिए मुफ्त सर्जरी की जा रही है। यह वे लोग हैं जिन्होंने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और अब सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। इस सर्जरी से उन्हें फिर से बच्चे पैदा करने में सक्षम बनाना है। प्रशासन का उद्देश्य पूर्व माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में लाना और उन्हें एक सामान्य पारिवारिक माहौल देना है। पहले चरण में 11 सरेंडर नक्सलियों की सर्जरी की गई। इस पहल से बस्तर में शांति प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब उनके घरों में बच्चों की किलकारी गूंज सकती है। यह पहल देश में अपनी तरह की पहली हो सकती है। Source: Source Post navigation फाजिल्का: जलालाबाद विधायक ने एक करोड़ की पाइपलाइन का शिलान्यास, 400 एकड़ में होगी सिंचाई, 128 परिवारों को होगा लाभ पानीपत: संयुक्त व्यापार मंडल ने विधायक प्रमोद विज को सौंपा ज्ञापन – पालिका बाजार के दुकानदारों को मालिकाना हक देने, GT रोड पार्किंग बंद न करने, संविधान चौक हटाने की योजना पर रोक लगाने की मांग