बिलासपुर में भाजपा की ओर से शनिवार को शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होने वाली इस पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक करेंगे। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जिले के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा ने इस पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और अब भाजपा ने भी ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ के जरिए सियासी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि पदयात्रा में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला सहित जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य और आम नागरिक शामिल होंगे। पदयात्रा दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चौक, सिम्स चौराहा और पं. देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी, जहां यह सभा में परिवर्तित होगी। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदाता सूची सही और अपडेट रखने की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी और एसआईआर को लेकर लोगों में भ्रम न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई है। Source: Source Post navigation महाराष्ट्र में BJP के पास अब सिर्फ एक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बची, MLC चुनाव में घटा प्रभाव; NCP-कांग्रेस को बढ़त अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन से किया बाहर, बोले- हमारी सीटों में शामिल नहीं हैं