रोहतक में रन फॉर यूनिटी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा अराजकता नहीं, राष्ट्र को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता में है। कांग्रेस झूठ बोलकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और उनमें अविश्वास पैदा करने का काम कर रही है, अब विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की 10 में से 5 सीटें आईं, तब तो ईवीएम ठीक थी, लेकिन उसी वोटर लिस्ट पर जब विधानसभा चुनाव हुआ और भाजपा जीत गई तो वोट चोरी हो गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र लोगों का विश्वास है और लोगों के विश्वास से तीसरी बार केंद्र में तथा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनी। मंत्री ने कहा कि विपक्ष देश में अराजकता फैला रहा है और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास खत्म करने की कोशिश कर रहा है, जिसका सरकार जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा घबराई नहीं है और 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही है। अरविंद शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है और देश की एकता बनाए रखने के लिए वे कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। Source: Source Post navigation BJP विधायक डोमनलाल की मौत से पहले का आखिरी VIDEO: कहा था- कुछ लोग मेरे लिए दुआओं की जगह बद्दुआ मांग रहे, 5-6 दिन में लौटूंगा; आज होगा अंतिम संस्कार महाराष्ट्र में BJP के पास अब सिर्फ एक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बची, MLC चुनाव में घटा प्रभाव; NCP-कांग्रेस को बढ़त