बिलासपुर से लगे कोनी क्षेत्र के जंगल में मोमबत्ती की रोशनी में जुए की महफिल सजी थी। पुलिस ने जंगल में दबिश दी तो ज्यादातर जुआरी भाग निकले, लेकिन घेराबंदी कर 9 लोगों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 13,900 रुपए कैश और 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। टीआई जितेंद्र गुप्ता के अनुसार रात्रि में पुलिस टीम गश्त और जुआ संबंधी कार्रवाई के लिए सेंदरी, गतौरी, लोफंदी, अमतरा और लच्छनपुर क्षेत्र में निकली थी, तभी सूचना मिली कि लच्छनपुर के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चारों तरफ से घेराबंदी की। जुआरी प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पकड़े गए जुआरियों की पहचान शुभम केवंट, दीपक शिकारी, जगन्नाथ साहू, परमेश्वर ध्रुव, गणेश दास मानिकपुरी, अमित कुमार साहू, चंद्रप्रकाश पाटले, अनिल कुमार बंजारे और कृष्ण कुमार सारथी के रूप में हुई है। जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने दिवाली के दौरान सभी थानेदारों और पुलिस जवानों को एक्टिव रहने तथा लगातार पेट्रोलिंग कर जुआरियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। Source: Source Post navigation Nora Fatehi Statement: 200 करोड़ वसूली केस में नोरा फतेही की गवाही, कोर्ट में बताया कैसे सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट की थी कार