छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला के पेट में सर्जिकल धागा मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पेंडलवार नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला रेखा सूर्यवंशी की 12 जून को अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिस्चार्ज के बाद उसे पेट में तेज दर्द, उल्टी और अन्य परेशानियां होने लगीं। परिवार के अनुसार दोबारा अस्पताल जाने पर दर्द को सामान्य बताकर वापस भेज दिया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर महिला को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जांच में पेट के अंदर सर्जिकल धागा होने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन कर धागा बाहर निकाला और महिला का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने सीएमएचओ से शिकायत कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने नर्सिंग होम प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। Source: Source Post navigation बिजनौर प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में सात रसूखदार दोषी, बहन की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने HPV वैक्सीन पर रोक लगाने से किया इनकार, तत्काल नुकसान के पर्याप्त सबूत नहीं