एक महिला बीमा कंपनी में काम करती थी और साथ ही तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में नारियल खरीद, कटाई और व्यापार का कारोबार करने का दावा करती थी। इस कारोबार के तहत उसने किसानों से नारियल के बागान पट्टे पर लिए और मजदूरों को लगाकर उत्पादन कराया। उसने अन्य उत्पादकों से सीधे नारियल खरीदकर उनका छिलका आंशिक रूप से हटाकर बाजार में बेचा। इस कारोबार से उसने 1.17 करोड़ रुपये नकद जमा किए, जिस पर आयकर विभाग ने नोटिस भेजा। मामला आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) पहुंचा, जहां अदालत ने पूरी राशि को अघोषित आय मानने के विभाग के कदम को खारिज करते हुए महिला को राहत दी।

Source: Source