हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल के भलेठ स्थित सिहोरबाला पुल के पास ब्यास नदी में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय प्रवासी युवक आकाश के रूप में हुई। आकाश तीन दिन पहले अपने साथियों के साथ नहाने गया था, जहां उसका संतुलन बिगड़ा और वह डूब गया। साथियों ने उसे तलाश किया, लेकिन सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक युवक डोली क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के किनारों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। Source: Source Post navigation सोनीपत में फायरिंग करने वाले दो और युवक गिरफ्तार:घर में घुसकर चलाई थी गोलियां; अब तक 12 भेजे जा चुके जेल नियामतपुर में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन