गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नगर निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के सिरसाकला सहित अन्य इलाकों में ‘मोर जमीन-मोर मकान’ योजना के तहत 23 गरीब हितग्राहियों के नाम पर करीब 57 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। आरोप है कि सुपेला स्थित एक फाइनेंस बैंक में इन हितग्राहियों के नाम पर खाते खुलवाकर सरकारी राशि निकाल ली गई, जबकि असल पात्रों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भाजपा नेताओं की शिकायत पर शासन स्तर से हुई जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। Source: Source Post navigation फरीदाबाद होटल में DU छात्रा ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी युवक के साथ ठहरी थी; कमरे से मिला सुसाइड नोट